विश्व कृषि ( World agriculture )

विश्व कृषि ( World Agriculture )

विश्व कृषि
विश्व कृषि
फसलेंउत्पादक देश
चावलचीन, भारत, इण्डोनेशिया, बंग्लादेश, वियतनाम, थाईलैण्ड
गेहूंचीन, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन
जौरूस, जर्मनी, कनाडा
जई/ओटरूस, कनाडा, अमेरिका
मक्काअमेरिका, चीन, ब्राजील, मैक्सिको
तिलहनअमेरिका, चीन, भारत
सोयाबीनअमेरिका, ब्राजील, चीन
गन्नाभारत, ब्राजील, थाईलैण्ड, चीन
चुकन्दरफ्रांस, जर्मनी, अमेरिका
चायभारत, चीन, श्रीलंका
कहवाब्राजील, वियतनाम, कोलंबिया
कपासचीन, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान
तम्बाकूचीन, अमेरिका, भारत, ब्राजील
रबड़थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, भारत, चीन
कोकोआआइवरी कोस्ट, कोस्टारिका, इक्वाडोर
दलहनभारत, ब्राजील, चीन
नामक्षेत्र
कोनूकोवेनेजुएला
रोकाब्राजील
कैंगिनफिलीपींस
तुंग्याम्यांमार
चेन्नाश्रीलंका
लेदांगजावा तथा मलेशिया
तमराईथाईलैंड
हुमाइण्डोनेशिया तथा जावा
रेवियतनाम तथा लाओस
तावीमेडागास्कर

कृषि के कुछ वैज्ञानिक शब्द

1. विटीकल्चर : अंगूरों की कृषि 

2. पीसीकल्चर/एक्वाकल्चर : मत्स्यपालन 

3. सेरीकल्चर : मलबेरी पेड़ों के साथ रेशम उत्पादन 

4. हॉर्टीकल्चर : विभन्न फलों का उत्पादन 

5. ओलिवीकल्चर : जैतून की कृषि 

6. आरबोरीकल्चर : विभन्न प्रकार के वृक्षों तथा झाड़ियों की कृषि 

7. एपीकल्चर : मधुमक्खीपालन 

8. फ्लोरीकल्चर : फूलों की कृषि 

9. सिल्वीकल्चर : वनों के संवर्द्धन व संरक्षण से संबंधित क्रिया 

10. वेजीकल्चर : दक्षिण पूर्व एशिया में आदिम मान द्वारा की गई प्रारंभिक कृषि 

11. नेमरीकल्चर : एक आदिम कृषि जिसमें जड़, तना, फल व फूल इकट्ठा किए जाते थे। 

12. ओलेरीकल्चर : सब्जियों की कृषि 

13. मेरीकल्चर : समुद्री जीवों (झांगा, आइस्टर आदि) के उत्पादन की क्रिया 

14. हॉर्सीकल्चर : उन्नत प्रजाति के घोड़ों व खच्चरों का पालन 

15. वर्मीकल्चर : केंचुआ पालन

16. मोरीकल्चर : शहतूत की कृषि (रेशम पालन के लिए) 

17. एरीपोनिक : पौधों को हवा में उगाना 

18. पोमोलॉजी : फल विज्ञान

पशुपालन

दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद 

  • भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक है।
  • दूध के अन्य उत्पादक : अमेरिका, कनाडा, रूस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड। 

मांस 

  • मांस मुख्यतः गाय, बैल, भैंस, बकरी, तथा सुअर से प्राप्त किया जाता है। अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, आदि देश मांस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं । 
  • ये मांस उत्पादन में विश्व में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान रखते हैं।

ऊन 

  • भेड़, बकरी, ऊंट, लामा, आदि से प्राप्त किये जाते हैं। 
  • उत्पादन की मात्रा व गुणवत्ता की दृष्टि से भेड़ का ऊन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। 
  • ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, अर्जेन्टीना व दक्षिण अफ्रीका ऊन उत्पादन और निर्यात की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण देश हैं। 
  • भेड़ पालन के लिए शुष्क और शीतोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है, जहां छोटी-छोटी घासें उगती हैं। 
  • ऑस्ट्रेलिया के मर्रे-डार्लिंग बेसिन में पाली जाने वाली ‘मेरिनो’ भेड़ें सर्वश्रेष्ठ कोटि का ऊन प्रदान करती हैं।
Rate this post
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Scroll to Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro
Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Refresh