Saraswati Chalisa Lyrics » श्री सरस्वती चालीसा

Saraswati Chalisa Lyrics In Hindi

Saraswati Chalisa Lyrics » श्री सरस्वती चालीसा
Saraswati Chalisa Lyrics » श्री सरस्वती चालीसा

Saraswati Chalisa Doha | श्री सरस्वती चालीसा दोहा

जनक जननि पद कमल रज,निज मस्तक पर धारि।
बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥
पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु।
रामसागर के पाप को, मातु तुही अब हन्तु॥

Saraswati Chalisa Lyrics Chaupai | श्री सरस्वती चालीसा चौपाई

जय श्री सकल बुद्धि बलरासी।
जय सर्वज्ञ अमर अविनासी॥

जय जय जय वीणाकर धारी।
करती सदा सुहंस सवारी॥

रूप चतुर्भुजधारी माता।
सकल विश्व अन्दर विख्याता॥

जग में पाप बुद्धि जब होती।
जबहि धर्म की फीकी ज्योती॥

तबहि मातु ले निज अवतारा।
पाप हीन करती महि तारा॥

बाल्मीकि जी थे बहम ज्ञानी।
तव प्रसाद जानै संसारा॥

रामायण जो रचे बनाई।
आदि कवी की पदवी पाई॥

कालिदास जो भये विख्याता।
तेरी कृपा दृष्टि से माता॥

तुलसी सूर आदि विद्धाना।
भये और जो ज्ञानी नाना॥

तिन्हहिं न और रहेउ अवलम्बा।
केवल कृपा आपकी अम्बा॥

करहु कृपा सोइ मातु भवानी।
दुखित दीन निज दासहि जानी॥

पुत्र करै अपराध बहूता।
तेहि न धरइ चित सुन्दर माता॥

राखु लाज जननी अब मेरी।
विनय करूं बहु भांति घनेरी॥

मैं अनाथ तेरी अवलंबा।
कृपा करउ जय जय जगदंबा॥

मधु कैटभ जो अति बलवाना।
बाहुयुद्ध विष्णू ते ठाना॥

समर हजार पांच में घोरा।
फिर भी मुख उनसे नहिं मोरा॥

मातु सहाय भई तेहि काला।
बुद्धि विपरीत करी खलहाला॥

तेहि ते मृत्यु भई खल केरी।
पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥

चंड मुण्ड जो थे विख्याता।
छण महुं संहारेउ तेहि माता॥

रक्तबीज से समरथ पापी।
सुर-मुनि हृदय धरा सब कांपी॥

काटेउ सिर जिम कदली खम्बा।
बार बार बिनवउं जगदंबा॥

जग प्रसिद्ध जो शुंभ निशुंभा।
छिन में बधे ताहि तू अम्बा॥

भरत-मातु बुधि फेरेउ जाई।
रामचन्द्र बनवास कराई॥

एहि विधि रावन वध तुम कीन्हा।
सुर नर मुनि सब कहुं सुख दीन्हा॥

को समरथ तव यश गुन गाना।
निगम अनादि अनंत बखाना॥

विष्णु रूद्र अज सकहिं न मारी।
जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥

रक्त दन्तिका और शताक्षी।
नाम अपार है दानव भक्षी॥

दुर्गम काज धरा पर कीन्हा।
दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥

दुर्ग आदि हरनी तू माता।
कृपा करहु जब जब सुखदाता॥

नृप कोपित जो मारन चाहै।
कानन में घेरे मृग नाहै॥

सागर मध्य पोत के भंगे।
अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥

भूत प्रेत बाधा या दुःख में।
हो दरिद्र अथवा संकट में॥

नाम जपे मंगल सब होई।
संशय इसमें करइ न कोई॥

पुत्रहीन जो आतुर भाई।
सबै छांड़ि पूजें एहि माई॥

करै पाठ नित यह चालीसा।
होय पुत्र सुन्दर गुण ईसा॥

धूपादिक नैवेद्य चढावै।
संकट रहित अवश्य हो जावै॥

भक्ति मातु की करै हमेशा।
निकट न आवै ताहि कलेशा॥

बंदी पाठ करें शत बारा।
बंदी पाश दूर हो सारा॥

करहु कृपा भवमुक्ति भवानी।
मो कहं दास सदा निज जानी॥

Saraswati Chalisa Doha | श्री सरस्वती चालीसा दोहा

माता सूरज कान्ति तव,अंधकार मम रूप।
डूबन ते रक्षा करहु,परूं न मैं भव-कूप॥
बल बुद्धि विद्या देहुं मोहि,सुनहु सरस्वति मातु।
अधम रामसागरहिं तुम,आश्रय देउ पुनातु॥

श्री सरस्वती चालीसा अर्थ

Saraswati Chalisa Doha | श्री सरस्वती चालीसा दोहा

जनक जननि पद कमल रज, निज मस्तक पर धारि।
बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥
पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु।
रामसागर के पाप को, मातु तुही अब हन्तु॥

Saraswati Chalisa Doha Arth | श्री सरस्वती चालीसा दोहा अर्थ

माता-पिता के चरणों की धूल मस्तक पर धारण करते हुए हे सरस्वती मां, आपकी वंदना करता हूं/करती हूं, हे दातारी मुझे बुद्धि कीशक्ति दो। आपकी अमित और अनंत महिमा पूरे संसार में व्याप्त है। हे मां रामसागर (चालीसा लेखक) के पापों का हरण अब आप हीकर सकती हैं।

Saraswati Chalisa Chaupai No.1

जय श्री सकल बुद्धि बलरासी। जय सर्वज्ञ अमर अविनासी॥
जय जय जय वीणाकर धारी। करती सदा सुहंस सवारी॥
रूप चतुर्भुजधारी माता। सकल विश्व अन्दर विख्याता॥
जग में पाप बुद्धि जब होती। जबहि धर्म की फीकी ज्योती॥
तबहि मातु ले निज अवतारा। पाप हीन करती महि तारा॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

बुद्धि का बल रखने वाली अर्थात समस्त ज्ञान शक्ति को रखने वाली हे सरस्वती मां, आपकी जय हो। सब कुछ जानने वाली, कभी न मरने वाली, कभी न नष्ट होने वाली मां सरस्वती, आपकी जय हो। अपने हाथों में वीणा धारण करने वाली व हंस की सवारी करने वाली माता सरस्वती आपकी जय हो। हे मां आपका चार भुजाओं वाला रुप पूरे संसार में प्रसिद्ध है। जब-जब इस दुनिया में पाप बुद्धि अर्थात विनाशकारी और अपवित्र वैचारिक कृत्यों का चलन बढता है तो धर्म की ज्योति फीकी हो जाती है। हे मां तब आप अवतार रुप धारण करती हैं व इस धरती को पाप मुक्त करती हैं।

Saraswati Chalisa Chaupai No.2

बाल्मीकि जी थे हत्यारा। तव प्रसाद जानै संसारा॥
रामायण जो रचे बनाई। आदि कवी की पदवी पाई॥
कालिदास जो भये विख्याता। तेरी कृपा दृष्टि से माता॥
तुलसी सूर आदि विद्धाना। भये और जो ज्ञानी नाना॥
तिन्हहिं न और रहेउ अवलम्बा। केवल कृपा आपकी अम्बा॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

हे मां सरस्वती, जो वाल्मीकि जी हत्यारे हुआ करते थे, उनको आपसे जो प्रसाद मिला, उसे पूरा संसार जानता है। आपकी दया दृष्टि से रामायण की रचना कर उन्होंनेंन्हों नेंआदि कवि की पदवी प्राप्त की। हे मां आपकी कृपा दृष्टि से ही कालिदास जी प्रसिद्ध हुये। तुलसीदास, सूरदास जैसे विद्वान और भी कितने ही ज्ञानी हुए हैं, उन्हें और किसी का सहारा नहीं था, ये सब केवल आपकी ही कृपा से विद्वान हुए मां। (सरस्वती मां को बुद्धि व ज्ञान की देवी कहते हैं, इसलिए संसार में बुद्धि से, ज्ञान से, वाणी से, संगीत से जिन्होंनेंन्हों नेंजितनी उपलब्धियां हासिल की हैं, सब मां सरस्वती की कृपा मानी जाती है।

Saraswati Chalisa Chaupai No.3

करहु कृपा सोइ मातु भवानी। दुखित दीन निज दासहि जानी॥
पुत्र करै अपराध बहूता। तेहि न धरइ चित सुन्दर माता॥
राखु लाज जननी अब मेरी। विनय करूं बहु भांति घनेरी॥
मैं अनाथ तेरी अवलंबा। कृपा करउ जय जय जगदंबा॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

हे मां भवानी, उसी तरह मुझ जैसे दीन दुखी को अपना दास जानकर अपनी कृपा करो। हे मां, पुत्र तो बहुत से अपराध, बहुत सी गलतियां करते रहते हैं, आप उन्हें अपने चित में धारण न करें अर्थात मेरी गलतियों को क्षमा करें, उन्हें भुला दें। हे मां मैं कई तरीके से आपकी प्रार्थना करता हूं, मेरी लाज रखना। मुझ अनाथ को सिर्फ आपका सहारा है। हे मां जगदंबा दया करना, आपकी जय हो, जय हो।

Saraswati Chalisa Chaupai No.4

मधु कैटभ जो अति बलवाना। बाहुयुद्ध विष्णू ते ठाना॥
समर हजार पांच में घोरा। फिर भी मुख उनसे नहिं मोरा॥
मातु सहाय भई तेहि काला। बुद्धि विपरीत करी खलहाला॥
तेहि ते मृत्यु भई खल केरी। पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥
चंड मुण्ड जो थे विख्याता। छण महुं संहारेउ तेहि माता॥
रक्तबीज से समरथ पापी। सुर-मुनि हृदय धरा सब कांपी॥
काटेउ सिर जिम कदली खम्बा। बार बार बिनवउं जगदंबा॥
जग प्रसिद्ध जो शुंभ निशुंभा। छिन में बधे ताहि तू अम्बा॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

मधु कैटभ जैसे शक्तिशाली दैत्यों ने भगवान विष्णू से जब युद्ध करने की ठानी, तो पांच हजार साल तक युद्ध करने के बाद भी विष्णु भगवान उन्हें नहीं मार सके। हें मां तब आपने ही भगवान विष्णु की मदद की और राक्षसों की बुद्धि उलट दी। इस प्रकार उन राक्षसों का वध हुआ। हे मां मेरा मनोरथ भी पूरा करो। चंड-मुंड जैसे विख्यात राक्षस का संहार भी आपने क्षण में कर दिया। रक्तबीज जैसे ताकतवर पापी जिनसे देवता, ऋषि-मुनि सहित पूरी पृथ्वी भय से कांपने लगी थी। हे मां आपने उस दुष्ट का शीष बड़ी ही आसानी से काट कर केले की तरह खा लिया। हे मां जगदंबा मैं बार-बार आपकी प्रार्थना करता हूं, आपको नमन करता हूं। हे मां, पूरे संसार में महापापी के रुप विख्यात शुंभ-निशुंभ नामक राक्षसों का भी आपने एक पल में संहार कर दिया। भरत-मातु बुधि फेरेउ जाई। रामचंद्र बनवास कराई॥

Saraswati Chalisa Chaupai No.5

एहि विधि रावन वध तुम कीन्हा। सुर नर मुनि सब कहुं सुख दीन्हा॥
को समरथ तव यश गुन गाना। निगम अनादि अनंत बखाना॥
विष्णु रूद्र अज सकहिं न मारी। जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥
रक्त दन्तिका और शताक्षी। नाम अपार है दानव भक्षी॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

हे मां सरस्वती, आपने ही भरत की मां केकैयी की बुद्धि फेरकर भगवान श्री रामचंद्र को वनवास करवाया। इसी प्रकार रावण का वध भी आपने करवाकर देवताओं, ओं मनुष्यों, ष्यों ऋषि-मुनियों सबको सुख दिया। आपकी विजय गाथाएं तो अनादि काल से हैं, अनंत हैं इसलिए आपके यश का गुणगान करने का सामर्थ्य कोई नहीं रखता। जिनकी रक्षक बनकर आप खड़ी हों, हों उन्हें स्वयं भगवान विष्णु या फिर भगवान शिव भी नहीं मार सकते। रक्त दंतिका, शताक्षी, दानव भक्षी जैसे आपके अनेक नाम हैं।

Saraswati Chalisa Chaupai No.6

दुर्गम काज धरा पर कीन्हा। दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥
दुर्ग आदि हरनी तू माता। कृपा करहु जब जब सुखदाता॥
नृप कोपित जो मारन चाहै। कानन में घेरे मृग नाहै॥
सागर मध्य पोत के भंगे। अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥
भूत प्रेत बाधा या दुः ख में। हो दरिद्र अथवा संकट में॥
नाम जपे मंगल सब होई। संशय इसमें करइ न कोई॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

हे मां दुर्गम अर्थात मुश्किल से मुश्किल कार्यों को करने के कारण समस्त संसार ने आपको दुर्गा कहा। हे मां आप कष्टों का हरण करने वाली हैं, आप जब भी कृपा करती हैं, सुख की प्राप्ती होती है, अर्थात सुख देती हैं। जब कोई राजा क्रोधित होकर मारना चाहता हो, या फिर जंगल में खूंखार जानवरों से घिरे हों, हों या फिर समुद्र के बीच जब साथ कोई न हो और तूफान से घिर जाएं, भूत प्रेत सताते हों या फिर गरीबी अथवा किसी भी प्रकार के कष्ट सताते हों, हों हे मां आपका नाप जपते ही सब कुछ ठीक हो जाता है इसमें कोई संदेह नहीं है अर्थात इसमें कोई शक नहीं है कि आपका नाम जपने से बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है, दूर हो जाता है।

Saraswati Chalisa Chaupai No.7

पुत्रहीन जो आतुर भाई। सबै छांड़ि पूजें एहि माई॥
करै पाठ नित यह चालीसा। होय पुत्र सुन्दर गुण ईसा॥
धूपादिक नैवेद्य चढावै। संकट रहित अवश्य हो जावै॥
भक्ति मातु की करै हमेशा। निकट न आवै ताहि कलेशा॥
बंदी पाठ करें शत बारा। बंदी पाश दूर हो सारा॥
करहु कृपा भवमुक्ति भवानी। मो कहं दास सदा निज जानी॥

Saraswati Chalisa Chaupai Arth

जो संतानहीन हैं, वे और सब को छोड़कर आप माता की पूजा करें और हर रोज इस चालीसा का पाठ करें, तो उन्हें गुणवान व सुंदर संतान की प्राप्ति होगी। साथ ही माता पर धूप आदि नैवेद्य चढ़ाने से सारे संकट दूर हो जाते हैं। जो भी माता की भक्ति करता है, कष्ट उसके पास नहीं फटकते अर्थात किसी प्रकार का दुख उनके करीब नहीं आता। जो भी सौ बार बंदी पाठ करता है, उसके बंदी पाश दूर हो जाते हैं। हे माता भवानी सदा अपना दास समझकर, मुझ पर कृपा करें व इस भवसागर से मुक्ति दें।

Saraswati Chalisa Doha | श्री सरस्वती चालीसा दोहा

माता सूरज कान्ति तव, अंधकार मम रूप।
डूबन ते रक्षा करहु, परूं न मैं भव-कूप॥
बल बुद्धि विद्या देहुं मोहि, सुनहु सरस्वति मातु।
अधम रामसागरहिं तुम, आश्रय देउ पुनातु॥

Saraswati Chalisa Doha Arth | श्री सरस्वती चालीसा दोहा अर्थ

हे मां आपकी दमक सूर्य के समान है, तो मेरा रूप अंधकार जैसा है। मुझे भवसागर रुपी कुंए में डूबने से बचाओ। हे मां सरस्वती मुझे बल, बुद्धि और विद्या का दान दीजिये। हे मां इस पापी रामसागर को अपना आश्रय देकर पवित्र करें

Saraswati Chalisa Lyrics In English

Saraswati Chalisa Doha

Janak Janani Padmaraj, Nij Mastak Par Dhari ।
Bandaun Matu Saraswati, Buddhi Bal De Datari ॥
Poorn Jagat Mein Vyapt Tav, Mahima Amit Anantu ।
Dushjanon Ke Pap Ko, Matu Tu Hi Ab Hantu ॥
Saraswati Chalisa Lyrics Chaupai
Jai Shri Sakal Buddhi Balarasi ।
Jai Sarvagy Amar Avinashi ॥
Jai Jai Jai Vinakar Dhari ।
Karati Sada Suhans Savari ॥
Roop Chaturbhuj Dhari Mata ।
Sakal Vishv Andar Vikhyata ॥
Jag Mein Pap Buddhi Jab Hoti ।
Tab Hi Dharm Ki Phiki Jyoti ॥
Tab Hi Matu Ka Nij Avatari ।
Pap Hin Karati Mahatari ॥
Valmikiji the Hatyara ।
Tav Prasad Janai Sansara ॥
Ramacharit Jo Rache Banai ।
Adi Kavi Ki Padavi Pai ॥
Kalidas Jo Bhaye Vikhyata ।
Teri Krpa Drshti Se Mata ॥
Tulasi Soor Adi Vidvana ।
Bhaye Aur Jo Gyani Nana ॥
Tinh Na Aur Raheu Avalamba ।
Kev Krpa Apaki Amba ॥
Karahu Krpa Soi Matu Bhavani ।
Dukhit Deen Nij Dasahi Jani ॥
Putr Karahin Aparadh Bahoota ।
Tehi Na Dhari Chit Mata ॥
Rakhu Laj Janani Ab Meri ।
Vinay Karun Bhanti Bahu Teri ॥
Main Anath Teri Avalamba ।
Krpa Karu Jai Jai Jagadamba ॥
Madhukaitabh Jo Ati Balavana ।
Bahuyuddh Vishnu Se Thana ॥
Samar Hajar Panch Mein Ghora ।
Phir Bhi Mukh Unase Nahin Mora ॥
Matu Sahay Kinh Tehi Kala ।
Buddhi Viparit Bhi Khalahala ॥
Tehi Te Mrtyu Bhi Khal Keri ।
Puravahu Matu Manorath Meri ॥
Chand Mund Jo the Vikhyata ।
Kshan Mahu Sanhare Un Mata ॥
Rakt Bij Se Samarath Papi ।
Suramuni Haday Dhara Sab Kanpi ॥
Kateu Sir Jimi Kadali Khamba ।
Barabar Bin Vaun Jagadamba ॥
Jagaprasiddh Jo Shumbhanishumbha ।
Kshan Mein Bandhe Tahi Too Amba ॥
Bharatamatu Buddhi Phereoo Jai ।
Ramachandr Banavas Karai ॥
Ehividhi Ravan Vadh Too Kinha ।
Sur Naramuni Sabako Sukh Dinha ॥
Ko Samarath Tav Yash Gun Gana ।
Nigam Anadi Anant Bakhana ॥
Vishnu Rudr Jas Kahin Mari ।
Jinaki Ho Tum Rakshakari ॥
Rakt Dantika Aur Shatakshi ।
Nam Apar Hai Danav Bhakshi ॥
Durgam Kaj Dhara Par Kinha ।
Durga Nam Sakal Jag Linha ॥
Durg Adi Harani Too Mata ।
Krpa Karahu Jab Jab Sukhadata ॥
Nrp Kopit Ko Maran Chahe ।
Kanan Mein Ghere Mrg Nahe ॥
Sagar Madhy Pot Ke Bhanje ।
Ati Toophan Nahin Kooo Sange ॥
Bhoot Pret Badha Ya Duhkh Mein ।
Ho Daridr Athava Sankat Mein ॥
Nam Jape Mangal Sab Hoi ।
Sanshay Isamen Kari Na Koi ॥
Putrahin Jo Atur Bhai ।
Sabai Chhandi Poojen Ehi Bhai ॥
Karai Path Nit Yah Chalisa ।
Hoy Putr Sundar Gun Isha ॥
Dhoopadik Naivedya Chadhavai ।
Sankat Rahit Avashy Ho Javai ॥
Bhakti Matu Ki Karain Hamesha ।
Nikat Na Avai Tahi Kalesha ॥
Bandi Path Karen Sat Bara ।
Bandi Pash Door Ho Sara ॥
Ramasagar Bandhi Hetu Bhavani ।
Kijai Krpa Das Nij Jani ।

Saraswati Chalisa Doha

Matu Soory Kanti Tav, Andhakar Mam Roop ।
Dooban Se Raksha Karahu Paroon Na Main Bhav Koop ॥
Balabuddhi Vidya Dehu Mohi, Sunahu Sarasvati Matu ।
Ram Sagar Adham Ko Ashray Too Hi Dedatu ॥

Rate this post
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Scroll to Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro
Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Refresh