भारत के भूगोल का परिचय – Introduction To Geography Of India

भारत के भूगोल का परिचय – Introduction To Geography Of India

भारत की स्थिति सीमाएँ India’s position and borders

  • भारत एशिया महाद्वीप का एक देश है, जो एशिया के दक्षिणी भाग में हिन्द महासागर के शीर्ष पर तीन ओर समुद्रों से घिरा हुआ है।
  • पूरा भारत उत्तरी गोलार्द्ध में पड़ता है।
  • भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक है। 
  • भारत का देशान्तर विस्तार 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक है। * 
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में भारत का सातवाँ स्थान है। यह रूस के क्षेत्रफल का लगभग 1/5, सं.रा. अमेरिका के क्षेत्रफल का 1/3 तथा ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रफल का ⅖ है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से संसार में भारत का चीन के बाद दूसरा स्थान है।
  • विश्व का 2.4% भूमि भारत के पास है जबकि विश्व की लगभग 17.5% जनसंख्या भारत में रहती है। 
  • भारत के उत्तर में नेपाल, भूटान व चीन, दक्षिण में श्रीलंका एवं हिन्द महासागर, पूरब में बांग्लादेश, म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान एवं अरब सागर है। भारत को श्रीलंका से अलग करने वाला समुद्री क्षेत्र मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) तथा पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) है।
  • प्रायद्वीप भारत का दक्षिणतम बिन्दु – कन्याकुमारी है।
  • भारत का सुदूर दक्षिणतम बिन्दु – इन्दिरा प्वाइंट (गेट निकोबार में है)। 
  • भारत का उत्तरी अन्तिम बिन्दु – इंदिरा कॉल है।
Geography Of India
Geography Of India

भारत की देश की चतुर्दिक सीमा बिन्दु 

  • दक्षिणतम बिन्दु- इन्दिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप) 
  • उत्तरी बिन्दु- इन्दिरा कोल (जम्मू-कश्मीर) 
  • पश्चिमी बिन्दु- राजहर कीक (गुजरात) 
  • पूर्व बिन्दु- वालांगू (अरुणाचल प्रदेश) |
  • मुख्य भूमि की द. सीमा- कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
देशसीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य
पाकिस्तान (4)गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर
अफगानिस्तान (1)जम्मू और कश्मीर
चीन (5)जम्मू और कश्मीर, हिमांचल
प्रदेश, उत्तरांचल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
नेपाल (5)उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, बिहार,पश्चिमी बंगाल, सिक्किम
भूटान (4)सिक्किम, पश्चिमी बंगाल,
असम, अरुणाचल प्रदेश
बांग्लादेश (5)पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
म्यांमार (4)अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम
भारत-बांग्लादेश सीमा4096 किमी
भारत-चीन3439 किमी
भारत-पाक सीमा3310 किमी
भारत-नेपाल सीमा1761 किमी
भारत-म्यानमार सीमा1643 किमी
भारत-भूटान सीमा587 किमी

– मुख्य बिन्दु – 

  • कर्क रेखा (Tropic of Cancer) भारत के बीचो-बीच से गुजरती है। 
  • भारत का मानक समय (Indian Standard Time) इलाहाबाद के पास नैनी से लिया गया है, जिसका देशान्तर 82°30′ पूर्वी है। (वर्तमान में मिर्जापुर) यह ग्रीनविच माध्य समय (GMT) से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।
  •  भारत की लम्बाई उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिमी तक 2933 किमी. है। 
  • भारत की समुद्री सीमा 7516.6 किमी. लम्बी है जबकि स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है। भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा 6,100 किमी. है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।
राज्यक्षेत्रफल वर्ग किमी
राजस्थान3422239
मध्य प्रदेश308245
महाराष्ट्र307713
आन्ध्र प्रदेश275069
उत्तर प्रदेश240928
जिलाक्षेत्रफल वर्ग किमी
कच्छ45652
लेह45110
जैसलमेर38428
बाड़मेर28387
बीकानेर27284
  •  जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा केन्द्र-शासित प्रदेश है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से लक्षद्वीप सबसे छोटा केन्द्र-शासित प्रदेश है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से दिल्ली सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश है। 
  • जनसंख्या की दृष्टि से लक्षद्वीप सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश है।
  • मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा पठारी राज्य हैं ।
  • राजस्थान भारत का सबसे बड़ा मरुस्थलीय राज्य है।
  • मध्य प्रदेश में वन (जंगल) सबसे अधिक है।
  • भारत में द्वीपों की कुल संख्या 248 है बंगाल की खाड़ी में 223 तथा अरब सागर में 25 द्वीप हैं।
  • भारत के सबसे दक्षिणी छोर का नाम ‘इन्दिरा प्वाइंट’ है और यह बंगाल की खाड़ी में ग्रेट निकोबार (Great Nicobar) द्वीप पर स्थित है। 
  • भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु इन्दिरा कॉल, जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
  • पूर्वी घाट को कोरमण्डल तट के नाम से जाना जाता है।
  • पश्चिमी घाट को मालाबार तट के नाम से जाना जाता है।
  • भारत के जिन राज्यों में से होकर कर्क रेखा गुजरती है, वे हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम ।भारतीय मानक समय की देशांतर रेखा (82°30′) उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं आन्ध्रप्रदेश से गुजरती है
  • उत्तर प्रदेश की सीमा सबसे अधिक राज्यों (8) को छूती है- उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड एवं बिहार
  • भारत में सर्वाधिक नगरों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जबकि मेघालय में सबसे कम नगर हैं। 
  • भारत में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र है  जबकि सबसे कम नगरीय जनसंख्या सिक्किम में है।
  • भारत में कार्यशील व्यक्तियों की जनसंख्या 4.02 करोड़ है। 
  • भारत में सड़क मार्ग की कुल लम्बाई 18,43,420 किमी.
  • भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 है जो बनारस से कन्याकुमारी तक जाता है (2369 किमी.)।
  • भारत में रेलमार्ग की कुल लम्बाई 64,140 किमी. है।तिरुअनन्तपुरम एवं कोचीन (केरल) नगरों में मानसून की सर्वप्रथम वर्षा होती है।
विभाजित स्थल खण्डचैनल/खाड़ी/स्ट्रेट
इन्दिरा प्वाइंट-इण्डोनेशियाग्रेट चैनल
लघु अंडमान-निकोबार10° चैनल
मिनीकॉय-लक्षद्वीप9° चैनल
मालदीव-मिनीकाय8° चैनल
भारत-श्रीलंकामन्नार की खाड़ी
पाक की खाड़ीपाक स्ट्रेट
Rate this post
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Scroll to Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro
Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Refresh