भारत में कृषि – India Agriculture

भारत में कृषि – India Agriculture

भारत में कृषि
भारत में कृषि

रबी फसल

• यह अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है तथा मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। जैसे- गेहूँ, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों इत्यादि।

खरीफ फसल

• यह जून-जुलाई में बोई जाती है तथा अक्टूबर में काटी जाती है। जैसे- चावल, मक्का, कपास, ज्वार, गन्ना, बाजरा, तम्बाकू, दालें इत्यादि ।

जायद फसलें

• यह मार्च में बोई जाती है तथा मई-जून में काटी जाती है। जैसे- ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा इत्यादि। – नकदी फसल यह वह फसल है जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा उगाई जाती है। जैसे- कपास, गन्ना, जूट, तम्बाकू इत्यादि।

झूम (Jhum) की खेती

  • यह अस्थिर प्रकार की कृषि है जो एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित होती रहती है।
  • असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड आदि पूर्वोत्तर राज्यों में यह कृषि प्रचलित है। इसमें जंगलों में आग लगाकर, पेड़ों को काटकर, भूमि साफ की जाती है।
  • इसके बाद इस भूमि पर खेती की जाती है। 2-3 साल बाद यह भूमि त्याग दी जाती है और नई भूमि तैयार की जाती है। इस प्रकार एक के बाद एक वनों का सफाया होता रहता है।
  • यह खेती पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है क्योंकि जंगलों को समाप्त करने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाता है।
  • झूम खेती विश्व के अन्य देशों में भी होती है जहाँ इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।

झूम खेती देश 

लाडांग (Ladang) मलेशिया 

चैंगिन (Chengin) फिलीपीन्स

मिलपा (Milpa) मैक्सिको 

कोनुको (Konuko)  वेनेजुएला

माजोले (Masole)  जायरे बेसिन 

चेना (Chena) श्रीलंका

राज्यवार भारत में कृषि उत्पादकता ( अवरोही क्रम में ) उत्पादन हजार टन में ( वर्ष 2009-10 में ) 

  • चावल (Rice) (1) पश्चिम बंगाल (2) पंजाब (3) उत्तर प्रदेश 
  • गेहूँ (Wheat) (1) उत्तर प्रदेश (2) पंजाब (3) हरियाणा 
  • ज्वार (Jowar) (1) महाराष्ट्र (2) कर्नाटक (3) मध्य प्रदेश 
  • बाजरा (Bazra) (1) राजस्थान (2) उत्तर प्रदेश (3) हरियाणा 
  • मक्का (Miaze) (1) कर्नाटक (2) आंध्र प्रदेश (3) महाराष्ट्र 
  • कुल खाद्यान्न (1) उत्तर प्रदेश (2) पंजाब (3) मध्य प्रदेश 
  • चना (Gram) (1) मध्य प्रदेश (2) महाराष्ट्र (3) आन्ध्र प्रदेश 
  • अरहर (Pulse) (1) महाराष्ट्र (2) मध्य प्रदेश (3) कर्नाटक 
  • मूंगफली (Groundnut) (1) गुजरात (2) आन्ध्रप्रदेश (3) तमिलनाडु 
  • रेपसीड और सरसो (1) राजस्थान (2) हरियाणा (3) मध्य प्रदेश 
  • कपास (हजार बेल्स) (Cotton) (1) गुजरात (2) महाराष्ट्र (3) आन्ध्रप्रदेश ।
  • जूट (Jute) हजार बेल्स (1) पश्चिम बंगाल (2) बिहार (3) असम
  • काफी (Coffee) (1) कर्नाटक (2) केरल (3) तमिलनाडु 
  • चाय (Tea) (1) असम (2) पश्चिम बंगाल (3) तमिलनाडु 
  • प्राकृतिक रबड़ (Natural Rubber) (1) केरल (2) तमिलनाडु (3) कर्नाटक 
  • नारियल (Coconut) (1) केरल (2) तमिलनाडु (3) कर्नाटका 
  • गन्ना (Sugar Cane) (1) उत्तर प्रदेश (2) महाराष्ट्र (3) कर्नाटक 
  • तम्बाकू (Tobacco) (1) आन्ध्रप्रदेश (2) गुजरात (३) कर्नाटक 
  • आलू (Potato) (1) उत्तर प्रदेश (2) पश्चिम बंगाल (3) बिहार 
  • कुल रेशम (हजार किग्रा.) (Silk) (1) आन्ध्र प्रदेश (2) कर्नाटक (3) पश्चिम बंगाल 
  • केला (Banana) (1) महाराष्ट्र (2) तमिलनाडु (3) गुजरात 
  • काली मिर्च (Black Pepper) (1) केरल (2) कर्नाटक (3) तमिलनाडु 
  • सोयाबीन (1) मध्यप्रदेश (2) महाराष्ट्र (3) राजस्थान 
  • तिलहन (1) मध्य प्रदेश (2) राजस्थान (3) गुजरात 
  • भेड़ (हजार) (Sheep) (1) आंध्रप्रदेश (2) राजस्थान (3) कर्नाटक 
  • कुल दूध (Milk) (1) उत्तर प्रदेश (2) पंजाब (3) राजस्थान
राज्य (2005)बंजर भूमि वर्ग किमीभौगो. क्षे. का %
राजस्थान10145429.64
जम्मू-कश्मीर7020269.24
म. प्र.5713418.53
महाराष्ट्र4927516.01
आन्ध्र प्रदेश4526716.45
Rate this post
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Scroll to Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro
Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Refresh